फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हंसराज बने प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन को सलाहकार की जिम्मेदारी

Sat, 27 Dec 2025 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की बैठक फतेहाबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिब दयाल वधवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के संस्थापक कमल हांडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मपाल चावला ने फतेहाबाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। पवन रुखाया को प्रदेश सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी और अधिवक्ता हंसराज मेहता बने प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

घोषित जिला कार्यकारिणी में परम अरोड़ा को जिला महासचिव, अजय मेहता को जिला सचिव तथा सुभाष मेहंदीरता को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा अशोक बाघला को मुख्य सलाहकार बनाया गया, जबकि पूर्ण परमेश्वर चोपड़ा, डॉ. अवतार बजाज, यश बजाज, ईश सरना, सुदर्शन नरूला, राजकुमार फुटेला, अशोक नारंग और भीमसेन मेहता को जिला सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में हेमराज बजाज, ओम प्रकाश कक्कड़, सुशील मेहता और सुभाष बुद्धिराजा को शामिल किया गया है। वहीं यश बत्रा को उप प्रधान विधानसभा तथा चन्द्र सिंह बतरा को विधानसभा सलाहकार नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुकरेजा, महिला जिला अध्यक्षा डॉ. सुमन बजाज, पार्षद भारती सचदेवा, वरिष्ठ सदस्य सौरभ ढींगड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें