रतिया खालसा महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी , स्त्रोत महाविद
रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार 25वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या डॉ. सुमित्रा सांगवान की अध्यक्षता में खेल प्रभारी प्रो. पवन कुमार के संयोजन में किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में गुरप्रीत सिंह ने प्रथम, योगेश कुमार ने द्वितीय और मनदीप सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, मनदीप सिंह द्वितीय और योगेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में बलकार ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय और साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश रांझा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जबकि डॉ. नरेश सचदेवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के साथ एमए पंजाबी, एमए अंग्रेजी तथा एनएसएस की दोनों इकाइयों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया।