फतेहाबाद। शहर में सरकारी विभाग समय पर बिजली का बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। इस कारण बिजली निगम प्रबंधन ने विभागों के कनेक्शन काटने के आदेश दे दिए हैं।
शहर में स्थित सरकारी महकमों पर बिजली निगम के 46 लाख 99 हजार 745 रुपये का बिजली बिल बकाया हैं। कुछ सरकारी कार्यालय ऐसे हैं, जिन पर लाखों रुपये बिल बकाया है। इन सरकारी कार्यालयों द्वारा कई माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है। अकेले जनस्वास्थ्य विभाग पर ही 32,29,801 रुपये का बिजली बिल बकाया है।
जहां खुद डीसी मनदीप कौर बैठती हैं, उस लघु सचिवालय पर भी 63,685 रुपये बकाया पड़े हैं। नागरिक अस्पताल प्रशासन पर भी 41,273 रुपये का बिल लंबित है।
जानिए किस विभाग पर कितना बिजली बकाया
विभाग - बकाया बिजली बिल रुपये में
जनस्वास्थ्य विभाग - 32,29,801 रुपये
पीडब्ल्यूडी कार्यकारी अभियंता - 2,95,565 रुपये
पंचायत ऑफिसर कार्यालय - 88,530 रुपये
हरियाणा रोडवेज कार्यशाला - 81,247 रुपये
लघु सचिवालय - 63,685 रुपये
एसएमओ नागरिक अस्पताल - 41,273 रुपये
सीईओ, जिला परिषद - 38,858 रुपये
नायब तहसीलदार चुनाव कार्यालय - 16,697 रुपये
:: बिजली के बकाया बिलों की वसूली के लिए निगम प्रबंधन गंभीर है। जिन उपभोक्ताओं या विभागों का बिजली बिल बकाया है, वह अपना बिल जल्दी जमा करवा दें ताकि निगम को कनेक्शन ना काटने पड़े।
रविंद्र कुमार, एसडीओ, सिटी सब डिविजन, फतेहाबाद