फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Thu, 12 Dec 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाते हुए कर्मचा
विज्ञापन
फतेहाबाद। हांसपुर रोड पर गांव दौलतपुर के पास बुधवार रात को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं वीरवार दोपहर को धांगड़ के एमपी रोही रोड पर ट्रैक्टर-टैंकर के टायर के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव दौलतपुर निवासी 34 वर्षीय कप्तान सिंह किसी काम से फतेहाबाद आया हुआ था। बुधवार रात को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि हांसपुर रोड़ पर गांव दौलतपुर के पास पराली से भरे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिससे कप्तान सिंह घायल हो गया।
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में घायल को एंबुलेंस के जरिए लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे मामले में वीरवार दोपहर को धांगड़ से एमपी रोही के बीच एक युवक ट्रैक्टर-टैंकर पर बैठा था और अचानक नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि नीचे गिरने के बाद टैंकर के टायर के नीचे आ गया। जिससे उसका सिर बुरी तरह से कुचल गया और मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव धांगड़-एमपी रोही के बीच हुए सड़क हादसे में अभी तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों मामलों में कार्रवाई कर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें