फतेहाबाद के हंस मार्केट में आग लगने पर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष स्त्रो
फतेहाबाद। हंस मार्केट स्थित गुरु कृपा किराना स्टोर में सोमवार साढ़े तीन आग लग गई। इस कारण काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकानदार ने बताया कि पहले बिजली मीटर में आग लगी और इसके बाद दुकान के अंदर पहुंच गई। इसका पता सुबह साढ़े तीन बजे चला।
वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वही आग लगने की सूचना दुकान मालिक गांव फूला निवासी रमेश कुमार को भी दी गई। सूचना मिलते ही रमेश भी मौके पर पहुंचे। तब तक फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझा चुके थे। आग से दुकान का लगभग सामान नष्ट हो चुका था।
दुकानदार रमेश कुमार के अनुसार, वह रोजाना शाम को दुकान बंद करके घर चले जाते हैं। रोजाना की तरह रविवार को भी दुकान बंद करके घर चला गया था। सोमवार सुबह 4 बजे उन्हें फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है।
आग से किराना के साथ अन्य सामान भी नष्ट हो गया। दुकानदार के अनुसार आग से उसे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं दुकान में आग लगने का पता चलने पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा से प्रशासन से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।