रतिया। रतिया शहर में सप्ताह भर से लगातार चोरियां होने का सिलसिला जारी है। टोहाना रोड पर आजाद मार्केट के सामने चोरों ने श्रमण इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से लाखों रुपये कीमत की तांबे की केबल, बिजली का सामान व 4 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। दुकान मालिक सुमित गोयल को चोरी की घटना का पता सोमवार सुबह दुकान पर आने के बाद चला। सूचना शहर पुलिस को दी गई।
पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक सुमित कुमार ने बताया कि उसकी टोहाना रोड पर श्रमण इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के नाम से दुकान है। वह रविवार सात बजे दुकान को मंगल करके घर चला गया था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे दुकान पर आया। शटर खोला को दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और काउंटर में रखी 4 हजार रुपये की नकदी गायब थी। चोरों ने रैक में रखे तांबा व एल्मूनियम की केबल के बंडल चुरा लिये। सुमित ने बताया के दुकान का शटर सही सलामत थे सीढ़ियों के ऊपर लगे पत्थर हटे हुए थे। सूचना मिलने पर एएसआई रमेश कुमार सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ घटना का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
तीन घरों में चोरी मामले का पुलिस ने लिया जायजा
चोरों ने बीते दिन शक्ति नगर में गांव मिराना निवासी कमलेश रानी, राज रानी, आशा रानी व एक अध्यापक के घर से नकदी, गहने, कपड़े व अन्य सामान चुरा लिया था। वही शक्ति नगर में चोरों ने एक साथ तीन घरों व एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपयों की नकदी व सामान चुराने के मामले में पुलिस ने सोमवार को घटना स्थल का जायजा लिया। टीम में एएसआई रमेश कुमार व दिलबीर सिंह भी शामिल थे। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके से कुछ फिंगर प्रिंट भी लिये है। ताकि चोरों व घटना को लेकर सबूत जुटाए जा सके। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ चोरों के सुराग नहीं लगे। शहर थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने कहा शिक आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।