फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों को दे रहे नसीहत, खुद लघु सचिवालय में ही कर्मचारी नहीं लगा रहे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दूसरों को रोजाना नसीहत देने वाले प्रशासन के खुद के कार्यालयों में कोरोना से बचाव के नियमों की हर रोज उल्लंघना हो रही है। खुद जिले के मुखिया उपायुक्त के कार्यालय की ब्रांचों में भी कर्मचारी बेपरवाह बने हुए हैं। सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों के साथ बातचीत में भी कर्मचारी मास्क नहीं लगा रहे। ऐसे में लघु सचिवालय में बैठने वाले कर्मचारियों की लापरवाही आमजन को गलत संदेश दे रही है।
विज्ञापन

ऐसा भी तब हो रहा है, जब प्रशासन नागरिकों को लगातार मास्क लगाने और सामाजिक दूरी रखने के निर्देश देने में लगा है। बकायदा, सरकार 1 जनवरी से सरकारी कार्यालयों में आने वालों से वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर चुकी है। वीरवार को लघु सचिवालय के अलग-अलग कार्यालयों में पड़ताल की गई तो अधिकांश कर्मचारी बिना मास्क ही अपनी सीटों पर बैठे नजर आए।
डीसी कार्यालय की लोकल फंड ब्रांच : दोपहर 1.35 बजे
दोपहर 1.35 बजे तक डीसी कार्यालय की लोकल फंड ब्रांच में कर्मचारी बिना मास्क लगाए ही काम करते दिखाई दिए। यहां एक साथ बैठे तीन कर्मचारियों में से एक के मुंह पर भी मास्क नहीं था।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय की एमए ब्रांच: दोपहर 1.36 बजे
डीसी कार्यालय की ही एमए ब्रांच में भी मास्क को लेकर कर्मचारी बेपरवाह ही दिखे। कंप्यूटर पर काम कर रहे दो कर्मचारियों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था।
समाज कल्याण विभाग कार्यालय: दोपहर 1.58 बजे
सबसे ज्यादा पब्लिक डीलिंग वाले महकमों में समाज कल्याण विभाग का नाम भी शामिल हैं। मगर यहां के अधिकांश कर्मचारी नियमों को अनदेखी कर रहे थे।
डीईटीसी विभाग की स्थापना शाखा: दोपहर 2.04 बजे
आबकारी एवं काराधान विभाग की स्थापना शाखा में बैठी दो महिला कर्मचारियों में भी कोरोना को लेकर कोई भय नहीं दिखा। दोनों बिना मास्क लगाकर आमने-सामने बैठी रहीं।
डीईटीसी विभाग का लिपिक कार्यालय: दोपहर 2.05 बजे
आबकारी एवं काराधान विभाग के ही लिपिक कार्यालय में भी न नियमों की कोई चिंता दिखी तो न ही कोरोना का कोई डर। दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर जब कार्यालय में देखा गया तो अधिकांश कर्मचारी बिना मास्क ही थे।
समाज कल्याण विभाग की पेंशन शाखा : दोपहर 2.09 बजे
समाज कल्याण विभाग की पेंशन शाखा में सारा दिन लोगों की आवाजाही चलती रहती है। मगर न कर्मचारी खुद मास्क लगाते हैं, तो न ही आमजन को मास्क लगाने के लिए टोकते हैं।
डीईओ कार्यालय:: दोपहर 2.15 बजे
स्कूलों में कोविड-19 के नियमों की पालना के आदेश जहां से चलते हैं, वह लघु सचिवालय के द्वितीय खंड पर बना डीईओ कार्यालय है। मगर डीईओ की ब्रांचों में भी कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। कर्मचारी बिना मास्क ही नजर आए।
वर्जन
:: कोविड-19 से संबंधित नियमों की पालना बेहद जरूरी है। कर्मचारियों को कार्यालय में मास्क लगाकर ही काम करना चाहिए। पब्लिक डीलिंग भी मास्क लगाकर की जानी चाहिए। नियमों की गंभीरता से पालना के लिए कड़े आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, उपायुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें