फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जयपुर-चंडीगढ़ से लौटीं युवतियां डेंगू पॉजिटिव, विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Thu, 01 Oct 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू से बचाव को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी स्त्रोत स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को डेंगू के दो नए मामले सामने आने के बाद जिले में इस सीजन में मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। खास बात यह है कि दोनों संक्रमित युवतियां हाल ही में दूसरे शहरों से फतेहाबाद लौटी हैं।
विज्ञापन

अंजलि कॉलोनी निवासी युवती चंडीगढ़ से लौटने के बाद डेंगू पॉजिटिव मिली जबकि भट्टू क्षेत्र की निवासी युवती जयपुर से लौटने के बाद संक्रमित पाई गई। दोनों मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सातवां रैपिड फीवर सर्वे भी शुरू कर दिया है।
सर्वे के दौरान बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर उनकी जांच कराई जा रही है। विभाग की टीमें संभावित मरीजों के साथ मच्छरों के प्रजनन स्थलों की भी जानकारी जुटा रही हैं। अप्रैल माह में सर्वे शुरू हुआ था। ये सर्वे 15 तारीख तक चलेगा। हर माह करीब ढाई हजार लोग जांच में बुखार पीड़ित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

-

स्वाइन फ्लू के भी 11 मामले
डेंगू के साथ जिले में स्वाइन फ्लू के मामले भी सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक स्वाइन फ्लू के 11 केस मिल चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द या अन्य लक्षण होने पर खुद दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।


- डेंगू फैलने के कारण

एडीज मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है। यह मच्छर घरों के आसपास जमा साफ पानी में भी पनप सकता है। गमलों की ट्रे, पुराने टायर, खाली डिब्बे, बोतलें, कूलर और पानी जमा होने वाले अन्य बर्तनों में मच्छर के प्रजनन की आशंका रहती है। गर्मी, नमी और बारिश के बाद जमा पानी मच्छरों की संख्या बढ़ाने में मदद कर सकता है।
-

ऐसे करें बचाव
डेंगू से बचने के लिए घर और आसपास पानी जमा न होने दें। पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखें तथा पानी जमा करने वाले कंटेनरों को नियमित रूप से खाली और साफ करें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें और जरूरत के अनुसार मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाने से भी मच्छरों से बचाव में मदद मिलती है।
-
तेज बुखार को नजरअंदाज न करें
तेज बुखार के साथ सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर व जोड़ों में दर्द, उल्टी या त्वचा पर चकत्ते डेंगू के लक्षण हो सकते हैं। पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी, सांस लेने में परेशानी या खून आने जैसे लक्षण गंभीर डेंगू के चेतावनी संकेत हो सकते हैं और ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। डेंगू और मलेरिया पर कंट्रोल के लिए जिले में सर्वे जारी है।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें