फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डंपिंग प्वाइंट से दोपहर बाद हुआ कचरे का उठान

Fri, 03 Apr 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना पीएनबी के सामने लगे कचरे के ढेर। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद की लापरवाही और तकनीकी समस्या के चलते शहरवासियों को शुक्रवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कचरा उठाने वाले डंपर का टायर फट जाने के कारण दोपहर तक कचरे का उठान नहीं हो सका। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर कचरे के ढेर जमा हो गए और राहगीरों व दुकानदारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर बाद नगर परिषद ने कचरे का उठान शुरू करवाया।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर में कई स्थानों पर अस्थायी डंपिंग प्वाइंट बनाए हैं जहां आसपास के क्षेत्रों का कचरा एकत्र किया जाता है। इनमें हिसार रोड पर पुराने पीएनबी बैंक के सामने, भट्टू रोड पर सिवाच अस्पताल के सामने, पुराने एसडीएम निवास के सामने और थाना रोड प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन स्थानों पर सुबह से ही कचरा जमा होना शुरू हो गया था लेकिन समय पर उठान नहीं होने के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई।
पीएनबी कचरे के ढेर से दुर्गंध फैल रही थी, जिससे ग्राहकों का आना-जाना भी प्रभावित हुआ। वहीं, राहगीरों को भी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ा। कई जगहों पर कचरा सड़क तक फैल गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के एसआई महेश का कहना है कि डंपर का टायर अचानक फट जाने के कारण कचरा उठाने का कार्य प्रभावित हुआ। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर दोपहर बाद कचरा उठान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें