फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: पतंजलि के योगग्राम में ट्रीटमेंट पैकेज का दिया झांसा, बदमाशों ने रिटायर प्रिंसिपल से 42 हजार ठगे

Wed, 03 Jul 2024 10:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

राजेश मेहता ने बताया कि 15 जून को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई और अपने आप को पतंजलि हरिद्वार का मैनेजर बताते हुए कहा कि क्या आप पतंजलि योगग्राम में ट्रीटमेंट लेना चाहते है। जब हां कहा तो ट्रीटमेंट को लेकर पैकेज भेजे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के मॉडल टाउन निवासी रिटायर कॉलेज प्रिंसिपल राजेश मेहता के साथ ठगों ने पतंजलि के योगग्राम में ट्रीटमेंट पैकेज देने के नाम पर 42 हजार 600 रुपये की ठगी कर ली। मामले को लेकर राजेश मेहता ने शहर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में राजेश मेहता ने बताया कि 15 जून को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई और अपने आप को पतंजलि हरिद्वार का मैनेजर बताते हुए कहा कि क्या आप पतंजलि योगग्राम में ट्रीटमेंट लेना चाहते है। जब हां कहा तो ट्रीटमेंट को लेकर पैकेज भेजे। जिसमें से महाऋषि कॉटेज सात दिन के लिए 6000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से 42000 रुपये और डॉक्टर फीस 600 रुपये मिलाकर 42600 रुपये गूगल पे द्वारा भेज दिए गए।

ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट वाट्सअप द्वारा उन्हें भेज दिया गया। आरोप है कि इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो भी मंगवाई गई। इसके बाद उन्हें पेमेंट की रसीद और कॉटेज नंबर पतंजलि के लेटर हेड पर हस्ताक्षर व मोहर के साथ वाट्सअप पर भेजा गया। इसके बाद 18 जून को पत्नी के साथ योगग्राम हरिद्वार में पहुंचे और पतंजलि के मैनेजर को दस्तावेज दिखाए तो उन्होंने कहा कि आपकी और पत्नी की कोई बुकिंग यहां नहीं हुई है। ये ही दस्तावेज भी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें