फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू सामान देने व लड़की की शादी करवाने के आईडी फार्म भरवाकर लाखों की लगाई चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी करवाने व घरेलू सामान दिए जाने की एवज में लागों से लाखों रुपये की ठगी करके ट्रस्ट के पदाधिकारी फरार हो गए। पीड़ित परिवारों ने पुलिस में शिकायत देकर पैसे दिलवाने व फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ट्रस्ट के नाम पर कार्य कर रहे लोग खुद को आजीविका मिशन से जुड़ा बताते थे इसलिए गांव के लोगों ने उन पर विश्वास करके फार्म भर के पैसा जमा करवा दिए।
विज्ञापन

ट्रस्ट ने हिसार रोड पर मास्टर मार्केट में कार्यालय बनाया हुआ था। उपरोक्त ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन भी संदेह के घेरे में है। ट्रस्ट ने दो महीने पहले जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए फार्म भरने शुरू किए थे। ट्रस्ट में एक महिला व तीन युवक शामिल थे जिन्होंने गांव-गांव में जरूरतमंद परिवारों को डबल बेड देने की एवज में 41 सौ रुपये, फ्रिज एवं वाशिंग मशीन लेने पर 49 सौ रुपये तथा लड़की की शादी में पूरा खर्चा देने पर 21 हजार सौ रुपये वसूल किए। विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से कुछ लोगों को उपरोक्त सामान भी घर-घर तक वितरित किया था। दूर-दूर तक प्रचार करने से भारी मात्रा में लोगों ने फार्म भर कर पैसे जमा करा दिए। इस धोखाधड़ी में अधिकतर महिलाएं शिकार हुई हैं।
13 लोगों ने शिकायत दी, 90 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप
शनिवार को विभिन्न गांवों के 13 पीड़ित महिला एवं पुरुषों ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि ट्रस्ट के लोगों ने मदद करने के नाम पर लाखों रुपये डकार लिए हैं। ट्रस्ट के लोग घरेलू सामान लेने पर एक व्यक्ति की 41 सौ रुपये की आईडी लगाते थे, जिसमें डबल बेड, मेज, कुर्सी व गद्दे देते थे। वहीं, 49 सौ रुपये की आईडी में फ्रिज व वाशिंग मशीन आदि शामिल था। 21 हजार रुपये की आईडी पर लड़की की शादी में संपूर्ण खर्चा वहन करने के दावे थे। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें विश्वास इसलिए हो गया कि उपरोक्त लोग आजीविका मिशन से भी जुड़े हुए थे और पिछले कई वर्षों से काम कर रहे थे।
विज्ञापन

इन्होंने पुलिस में दी शिकायत
गांव धौलू की उषा रानी ने 9 लाख 95 हजार 500 रुपये की आईडी लगाकर राशि जमा कराई थी। मनोज कुमार ने 5 लाख 16 हजार रुपये जमा करवाए। वहीं, उमा देवी ने सात लाख 12 हजार 700 रुपये की आईडी राशि जमा कराई। गांव लहरिया की सुदेश देवी ने सात लाख रुपये जमा करवाए, गांव डूल्ट की बबली ने 2 लाख 49 हजार सौ रुपये, पूजा देवी ने 2 लाख 30 हजार रुपये, गांव सिंथला के पवन कुमार ने 4 लाख 50 हजार रुपये, बरवाला की किरण ने 25 लाख रुपये, रेखा ने 4 लाख 50 हजार व शीला ने 4 लाख 75 हजार 400 रुपये तथा शकुंतला ने 39 लाख 52 हजार पांच सौ रुपये जमा करवाए थे। आदमपुर के घुड़साल निवासी विनोद कुमार ने एक लाख 90 हजार रुपये की आईडी लगाई थी। ढाणी डूल्ट की सीता सोनी ने 18 लाख 37 हजार 500 रुपये व बैजलपुर के पृथ्वी सिंह ने 2 लाख 61 हजार 400 तथा गोरखपुर के भागीरथ ने 3 लाख 36 हजार 500 की आईडी लगाई थी।
करीब 13 लोगों ने शनिवार को शिकायत दी है। इसमें ट्रस्ट के संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत देकर आईडी लगाकर घरेलू सामान व लड़की की शादी का खर्चा उठाने के एवज में लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें