फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पापा का दोस्त बनकर ठग लिए 40 हजार रुपये, मामला दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। साइबर ठग ने एक व्यक्ति को उसके पिता का दोस्त बनकर उससे 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित रोहित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत देने के साथ जाखल थाने में भी इसकी शिकायत दी है।
विज्ञापन

गांव सिधानी निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को उसके मोबाइल फोन पर किसी शख्स की कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वो उसके पापा का दोस्त मुकेश बोल रहा है। साइबर ठग ने उससे कहा कि उसने उसके (रोहित) पापा से तीन हजार रुपये लिए थे, जो आपके पापा ने आपके नंबर पर ट्रांसफर करने के लिए कहा है। इन रुपयों के भेजे जाने के दौरान उसने तीन हजार रुपये की जगह गलती से 30 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं।
साइबर ठग ने रोहित के मोबाइल फोन में 30 हजार रुपये रकम ट्रांसफर होने का मैसेज भी भेजा था। रोहित ने बताया कि इस पर उसने जल्दबाजी में मैसेज की सत्यता जाने बगैर बताए गए गूगल पे नंबर पर तीन ट्रांजेक्शन से 39,999 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने अपने बैंक खाता का बैलेंस चेक किया तो पता चला कि खाते में 30 हजार रुपये नहीं आए हैं।
विज्ञापन

रुपये दोगुना करने का लालच दे ठगे 34 हजार

भट्टू कलां। भट्टूकलां की एक युवती को रुपये दोगुने करने का लालच देकर साइबर ठग ने उससे 34 हजार रुपये ठग लिए। भट्टूकलां पुलिस ने लड़की के पिता रतनसिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भट्टूकलां निवासी रतन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटी जसमीन के फोन पर तीन जनवरी को किसी का फोन आया। आरोपी ने ट्रेडिंग कर पैसे दागुने करने का लालच दिया।उसने जसमीन के फोन पर क्यूआर कोड भेज 5 हजार रुपये बिटकॉइन कंपनी में लगाने के लिए कहा। उसकी बातों में आ 5 हजार रुपये लगा दिए। उसके बाद जसमीन के पास उसने क्यूआर कोड पर 14,565 रुपये भेज दिए। थोड़ी देर बाद राहुल यादव नाम के व्यक्ति ने बेटी के फोन पर काॅल करके कहा कि आपने गलत कोड पर रुपये भेज दिए हैं। रुपये दोगुना नहीं आएंगे। जसमीन ने फिर से आरोपी को 14,565 रुपये भेज दिए। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें