फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: जोहड़ में पानी सप्लाई के लिए बने पौंड में गिरने से चार साल के बच्चे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Wed, 11 Sep 2024 01:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

तक बच्चे अमनदीप के ताऊ सुलतान ने बताया कि भाई गुगनराम का बेटा अमनदीप बुधवार सुबह 10 बजे घर के पास बने पौंड के आसपास खेल रहा था। बच्चे की मां पड़ोस में कोई काम गई थी जब वापस आई तो वह नहीं मिला।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव जांडवाला सोत्तर में बुधवार सुबह खेलते समय पौंड में गिरने से चार साल के बच्चे अमनदीप की मौत हो गई। पानी के ऊपर शव और चप्पलें आई तो घटना का पता चला। बच्चे की मां पड़ोस में गई थी और जब वापस लौटी तो नहीं मिला।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप हैै कि जोहड़ में पानी सप्लाई के लिए फाइव पौंड बनाए गए है और इसके आसपास रोजाना 50 से 60 बच्चे खेलते है। लेकिन इसके बाद सुरक्षा जाली नहीं लगाई गई है। मामले के मुताबिक मृतक बच्चे अमनदीप के ताऊ सुलतान ने बताया कि भाई गुगनराम का बेटा अमनदीप बुधवार सुबह 10 बजे घर के पास बने पौंड के आसपास खेल रहा था। बच्चे की मां पड़ोस में कोई काम गई थी जब वापस आई तो वह नहीं मिला और इधर-उधर ढूंढने लगी। कई देर तक तलाश के बाद जब पौंड के पास पहुंचे तो बच्चा पानी के ऊपर तैरता मिला। बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

11 फुट तक है गहराई
ताऊ ने बताया कि पौंड की गहराई करीब 11 फुट तक है। पाइप बंद होने के कारण जोहड़ में पानी सप्लाई की जगह ये पौंड भर रहा था। अगर पौंड के ऊपर सुरक्षा जाली लगी तो हादसा होने से रोका जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें