फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी के पेपर में दूसरे की जगह परीक्षा देते चार विद्यार्थी पकड़े, भागे

विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में सीटिंग प्लाने देखते विद्यार्थी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को आयोजित बारहवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा में उड़नदस्तों ने चार परीक्षार्थियों को दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन और बाल भारती स्कूल में एक फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था। टीम जैसे ही आगे की कार्यवाही करने लगी तो चारों परीक्षार्थी पेपर छोड़कर मौके से भाग गए। टीम ने चारों मामलों में यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा की बोर्ड की हिंदी की परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई जोकि साढ़े तीन बजे तक चली। इस दौरान उड़नदस्तों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसी के तहत बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद में पहुंची। यहां पर टीम ने शक होने पर तीन परीक्षार्थियों की जांच की जो दूसरे की जगह पेपर दे रहे। टीम ने आधार कार्ड और क्यूआर कोड का मिलान किया तो परीक्षार्थी फर्जी मिले। इसके बाद जब टीम जब कागजी कार्यवाही करने लगी तो तीनों परीक्षार्थी मौके से भाग गए। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी की फ्लाइंग ने बाल भारती स्कूल में एक परीक्षार्थी को दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा। वह भी पेपर छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग, डीइओ फ्लाइंग, डीसी फ्लाइंग, सचिव फ्लाइंग, प्रश्नपत्र फ्लाइंग, एसडीएम रतिया, एसडीएम टोहाना समेत 12 उड़नदस्तों ने करीब 48 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
सीसीटीवी नहीं मिलने पर एसडीएम ने लगाई फटकार
एसडीएम फ्लाइंग रतिया ने रतिया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और कन्या विद्यालय का निरीक्षण किया। टीम को निरीक्षण के दौरान यहां पर सीसीटीवी कैमरें नहीं मिले। टीमें स्कूल इंचार्ज को फटकार लगाई और व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गंदे मिले शौचालय, डीसी फ्लाइंग ने लगाई फटकार
उपायुक्त फ्लाइंग ने फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को यहां के शौचालय गंदे मिले। इस पर टीम ने स्कूल इंचार्ज को फटकार लगाते हुए सफाई करने के निर्देश दिए।
बारहवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान चार यूएमसी बनी हैं। चारों फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं जोकि कार्रवाई के दौरान फरार हो गए। परीक्षा केंद्र सुपरिटेंडेंट को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि एडमिट कार्ड की जांच जरूर करवाएं। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते जिला शिक्षा अधिकारी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें