फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग समेत चार लोग डेंगू पीड़ित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में बढ़ना शुरू हो गया है। वीरवार को जिले में डेंगू के चार नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 55 हो गई है हालांकि पिछले साल की तुलना में डेंगू को लेकर स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को जिले में डेंगू जांच को लेकर 14 सैंपल लिए गए। जांच के दौरान गांव भिरड़ाना निवासी 25 वर्षीय युवक, योग नगर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग, फतेहाबाद के काठमंडी निवासी 18 वर्षीय युवक और गांव दरियापुर निवासी 39 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। अभी फिलहाल डेंगू के तीन मरीज अस्पताल में दाखिल है। अब तक डेंगू के मिले 55 में से 14 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। इसमें दो ही मरीजों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल होकर उपचार लिया है और 12 निजी अस्पताल में दाखिल हुए हैं।
आठ जगहों पर मिला लारवा
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे कर रही हैं। वीरवार को 3212 जगहों पर सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 8 जगहों पर लारवा मिला है। अब तक 709639 जगहों पर सर्वे किया जा चुका है और 3091 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन

शहर में फॉगिंग बंद
स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग कर जिम्मा नगर परिषद को दे रखा है लेकिन पिछले 20 दिनों से फॉगिंग बंद है। नगर परिषद शहर के वार्डों में फॉगिंग करवा ही नहीं रहा है। हड़ताल के दौरान फॉगिंग बंद हुई थी जो कि शुरू ही नहीं हुई है।
कोट
जिले में डेंगू के चार नए केस मिले हैं। डेंगू मरीजों की कुल संख्या 55 हो गई है। पिछले साल की तुलना में जिले में स्थिति नियंत्रण में है। लोगों से अपील है कि डेंगू को लेकर सावधानी जरूर बरतें।
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें