रतिया। सदर थाना पुलिस ने गांव बाहमनवाला में पैदल आ रहे एक युवक से 5 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी की पहचान गांव के ही हरजिंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सदर पुलिस की टीम गांव बाहमनवाला में गश्त कर रही थी तभी एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। उसके हाथ में प्लास्टिक का थैला था। पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ने लगा। शक के आधार पर पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 5 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।