फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नए कोरोना संक्रमित मिले, चार हुए स्वस्थ

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता छात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 20 हजार पार हो गया है। कोरोना की पहली से तीसरी लहर तक जिले में 20002 केस हो चुके हैं। वहीं बुधवार को जिले में कोराना के चार नए केस मिले हैं और चार स्वस्थ हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित 8 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में कोरोना के दो, रतिया और बड़ोपल में एक-एक नया केस मिला है। जिले में बुधवार को संक्रमण दर 1.15 फीसदी रही है। जिले में अब तक 20002 केस मिल चुके हैं। इसमें 19 हजार 493 स्वस्थ हो गए हैं। रिकवरी रेट जिले में 97.46 फीसदी रहा है। जिले में बुधवार को कोरोना के 347 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 280 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए गए हैं। लैब से अभी 280 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
जिले में मात्र 249 पात्रों ने ही लगवाया टीका
कोरोना टीकाकरण की रफ्तार जिले में कम हो गई है। जिले में बुधवार को मात्र 249 लोगों ने ही टीकाकरण करवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 15 से 17 आयु वर्ग के 166 और 18 से 44 आयु वर्ग के 58 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। जिले में अभी तक 6 लाख 75 हजार को पहली और 4 लाख 64 हजार पात्रों को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना के बुधवार को चार नए केस मिले हैं। अभी फिलहाल 8 एक्टिव केस हैं। लोगों से अपील है कि टीकाकरण नहीं करवाया है तो जल्द से जल्द करवा लें।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें