फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हादसा: अनाथ बच्चे को पंचकूला छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस पलटी, चार कर्मचारी घायल

Sat, 29 Jan 2022 09:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हादसे में महिला एवं बाल विकास की कर्मचारी सविन, एंबुलेंस ड्राइवर बलराज, स्टाफ नर्स शिल्पा और महिला कर्मचारी मीणा घायल हुए हैं। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मी को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
फतेहाबाद में पलटी एंबुलेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव झलनियां के पास शुक्रवार देर रात पंचकूला से लौट रही नागरिक अस्पताल फतेहाबाद की नियोनेट केयर एंबुलेंस यानी शिशु एंबुलेंस पलट गई। हादसा एंबुलेंस के सामने अन्य गाड़ी आने से हुआ। एंबुलेंस में सवार पांच कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।   एंबुलेंस पलटने से बाल संरक्षण कार्यालय की कर्मचारी सविना, एंबुलेंस ड्राइवर बलराज, स्टाफ नर्स शिल्पा, नागरिक अस्पताल की महिला कर्मचारी मीना घायल हुए हैं। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मी सुनीता को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक अनाथ बच्ची रोहतक पीजीआई में दाखिल थी, जिसके स्वस्थ होने के बाद बाल संरक्षण की टीम स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर रोहतक पीजीआई से पंचकूला के अनाथालय में छोड़ने के लिए बच्ची को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था। रात को टीम बच्ची को छोड़कर एंबुलेंस से फतेहाबाद आ रही थी।  

गांव झलनियां के पास अचानक सामने से एक अन्य गाड़ी आ गई। एंबुलेंस चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन गाड़ी वाले ने पिछली साइड टक्कर मार और एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर फतेहाबाद नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर आई। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

नियोनेट एंबुलेंस बच्ची को लेकर पंचकूला गई थी और वहां से लौट रही थी। गांव झलनियां के पास एंबुलेंस पलट गई, जिससे एंबुलेंस में सवार करीब चार लोग घायल हुए हैं।  - कुलदीप सिंह, फ्लीट मैनेजर, स्वास्थ्य विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें