फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिना टिकट यात्रा करने वालों पर फ्लांइग टीमों ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोडवेज प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों यात्रियों को पकड़ने के लिए कुल चार फ्लांइग टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


इन टीमों ने जिले के रतिया, टोहाना, भूना, हिसार, सिरसा व भट्टू रूट पर जाने वाली बसों की चेकिंग के दौरान बीते दिसंबर माह में करीब 280 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा है। दिसंबर माह में रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया है। फ्लांइग टीमों के अुनसार, लोकल रूट पर ज्यादातर सवारियां टिकट नहीं लेती हैं।

करीब 280 लाेगों से वसूला एक लाख 41 हजार रुपये जुर्माना

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार फतेहाबाद रोडवेज प्रशासन की ओर से बनाई गई चार टीमाें ने जिले में दिसंबर माह तक चेकिंग अभियान चलाकर कुल 280 लोगों को बस में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा था। इनसे कुल जुर्माने के तौर पर एक लाख 41 हजार रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन


बिना टिकट यात्रा पर 10 गुणा जुर्माना का प्रावधान

हरियाणा राज्य परिवहन के अनुसार, अगर कोई भी नागरिक बस में बिना टिकट यात्रा करता है, तो उससे 10 गुणा राशि वसूलने का प्रावधान है। यातायात प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रोडवेज की गाइड लाइन के अनुसार यात्री से कम से कम 500 रुपये या किराये का 10 गुना जुर्माना वसूल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें