फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ रोग त्वचा व नसों को करता है प्रभावित : डॉ. नरेंद्र नड्डा

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां में विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जानकारी देते डॉ. नरेन्द्र नड्ड
विज्ञापन
भट्टू कलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां में विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया गया। इस दौरान डॉ. नरेंद्र नड्डा ने कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग जीवाणुओं से होता है। यह त्वचा, अंगों के अंदरूनी भाग और नसों को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

इस रोग में चमड़ी अनेक धब्बे, जिनमें सूनापन हो, लाल-पीले धब्बे, हाथ, पैर में सूनापन, सूखापन हो, दाग धब्बों पर पसीने का न आना, धब्बों पर बालों का उड़ जाना जैसे लक्षण पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगी एमडीटी उपचार से पूरी तरह ठीक हो सकता है। एमडीटी 6 से 12 माह चलती है। उपचार करवाते समय रोगी को घर पर रखा जा सकता है और वह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है। अगर बहु-औषध उपचार न करवाया जाए तो रोग अन्य लोगों में फैल सकता है। हाथों व पैरों में सूनापन है तो अधिक ठंडे व गर्म से बचाव करना चाहिए। यदि पैरों में घाव हो तो उनको साफ रखें और दवा-पट्टी अवश्य करवाएं। सुन्न पैरों व घाव वाले पैरों में उपयुक्त जूते, चप्पल ही पहनने चाहिए। इस दौरान डॉ. मनू राठी, स्वास्थ्य निरीक्षक कश्मीरी लाल, सरोज बाला, राजबीर, रिका रानी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें