फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बारिश से बाढ़ जैसे हालात, तीन की गई जान

विज्ञापन
अरोड़वंश धर्मशाला रोड पर कमर से ऊपर जलभराव से निकलता युवक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में बारिश का मौसम भयंकर रूप ले रहा है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन हुई 15 सेंटीमीटर बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। जिले में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। भट्टूकलां में एक 16 वर्ष के किशोर की मौत करंट लगने से हुई। अहरवां में तार टूटकर गिरने से युवक की मौत हो गई। वहीं ढाणी टाली वाली में एक 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। शुक्रवार अलसुबह शुरू हुई बारिश सुबह 10 बजे तक चली। इसके चलते शहर की सड़कों व गलियों में कमर तक पानी भर गया। घरों व दुकानों में पानी घुस गया। 10 बजे के बाद बारिश थम गई, लेकिन पानी की निकासी होने में पूरा दिन बीत गया।
विज्ञापन

फतेहाबाद के पुरानी तहसील स्थित चौबारे पर बनी एक दुकान भरभरा कर गिर गई। वहीं इसके साथ ही लगती गली में एक मकान की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। इसके अलावा मानावाली में भी एक मकान की छत गिर गई। इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति घायल हो गया। रतिया रोड स्थिति टाहली वाली ढाणी में हादसा हो गया। यहां पशु बाड़े में सोये युवक पर छप्पर आ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। साथ ही एक कटड़ी की जान भी मर गई। 20 वर्षीय युवक सतेंद्र रोजाना की भांति अपनी ढाणी के सामने बने पशु बाडे़ में सोया हुआ था। रात बरसात का मौसम बनने पर वह छप्पर के नीचे सो गया। उसके पिता राधेश्याम के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे जोरदार धमाका हुआ। वह पशु बाड़े में जाकर देखा तो उसका बेटा मलबे नीचे दबा था। उसकी मौत हो गई। इसी मलबे के नीचे दबने से कटड़ी मर गई।
तार टूटकर युवक पर गिरी, करंट से मौत
गांव अहरवां में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। गांव अहरवां निवासी एवं हलवाई का काम करने वाला 36 वर्षीय अमन शुक्रवार दोपहर को घर पर ही लघु शंका के लिए गया था। इस दौरान बिजली की तार नमी के कारण टूट कर उसके ऊपर आ गिरी। करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन

शहर की दुकानों में भरा पानी
जिले में वीरवार रात से ही थम-थम कर बारिश हो रही थी। सुबह करीब छह बजे बारिश तेज हो गई। इसके बाद हालात बिगड़े नजर आए। अरोड़वंश धर्मशाला में पिछले तीन दिनों से जल निकासी नहीं हो रही। शुक्रवार को हुई बरसात के कारण यहां पर तीन से चार फुट तक पानी भर गया। अरोड़वंश धर्मशाला की दुकानों में पानी भरे से सामान खराब हो गया। इसके अलावा थाना रोड व जवाहर चौक आदि जगहों पर बुरा हाल था।
कहां पर कितनी बारिश हुई
फतेहाबाद : 150 एमएम
टोहाना : 120 एमएम
भट्टूकलां : 70 एमएम
रतिया : 25 एमएम
निजी स्कूलों की करनी पड़ी छुट्टी
तेज बारिश होने के बाद फतेहाबाद शहर के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। शहर में राजकीय कन्या स्कूल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बाहर दो से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में स्कूलों की छुट्टी कर दी। प्राइवेट स्कूल संचालकों ने सुबह ही मैसेज कर दिया था कि शुक्रवार को स्कूल नहीं खुलेंगे।
सोशल मीडिया में प्रशासन के प्रति रोष
बारिश के पानी की निकासी बहुत धीमी हो रही है। करीब दो साल पहले नगर परिषद ने अरोड़वंश धर्मशाला रोड पर पाइप लाइन डालने के लिए करोड़ों रुपये दिए थे। जनस्वास्थ्य विभाग ने यहां पर सीवरेज लाइन डाल दी। यहां तक कि रोड भी नया बना दिया, लेकिन जलभराव की समस्या जस की तस है। इस कारण पूरे बाजार में जल निकासी नहीं हो पाती। इस समस्या को लेकर सोशल मीडिया में लोग प्रशासन के खिलाफ रोष जताते नजर आए।
माता-पिता की पहले हो चुकी मौत, अब बड़े भाई की भी करंट से मौत
भट्टू कलां। भट्टू मंडी में करंट लगने से किशोर की मौत हो गई। भट्टू की माचरा मंडी में रहने वाला करीब 16 वर्षीय अंकित सुबह अपनी दुकान पर जा रहा। बारिश से पूरे शहर की सड़कों पर पानी भरा हुआ था। वह मार्केट कमेटी के गेट के पास से गुजर रहा था तो उसका हाथ बिजली के पोल को छू गया, जिसमें करंट अया हुआ था। करंट लगने से वह बेसुध होकर गिर गया। उसके लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। थाना प्रभारी डॉ. कविता ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
यह रखें सावधानी
बारिश में ट्रांसफार्मर व बिजली के पोल से दूर रहें।
अधिक जलभराव के बीच से न गुजरें।
बारिश व जलभराव में छोटे बच्चों को घरों से बाहर न निकलने दें।
घर से बाहर निकलें तो सड़क के किनारे ही चलें।
विधायकों से लेकर अधिकारियों को कोसती रही जनता
जलभराव से परेशान हो चुकी जनता अधिकारियों से लेकर विधायक तक को कोसती नजर आई। अरोड़वंश धर्मशाला के लोगों ने तो प्रदर्शन करते हुए विधायक के प्रति नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि हमने चुनाव में वोट इसलिए दिए थे कि पानी निकासी के बेहतर प्रबंध होंगे, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से शहर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
खेत मालिक ने रुकवाया पानी निकासी का काम
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा तुलसीदास चौक पर पंपसेट की सहायता से पानी उठाकर बूटाराम डिपो वाली गली से चिल्ली क्षेत्र में डाला जा रहा था। इस दौरान पानी डालने को लेकर क्षेत्र के खेत मालिक ने एतराज जताते हुए काम रुकवा दिया। काफी देर खेत मालिक और जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के बीच बहस होती रही। बाद में पुलिस को बुलवा कर खेत मालिक को समझाया गया। तब जाकर फिर से काम शुरू हो पाया।

पुरानी तहसील चौक एरिया में गिरा पुराना मकान। - फोटो : Fatehabad

तुलसीदास चौक में 12 बजे तक पानी लबालब भरा रहा- फोटो : Fatehabad

पानी के बीच से गुजरता बाइक सवार। - फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें