फतेहाबाद। हांसपुर चौक से रतिया पुल के पास खेत में बने कमरे से पुलिस ने डकैती की साजिश रचने के मामले में पांच युवकों को काबू किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ डकैती की योजना बनाने व आर्म्स एक्ट के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद हुआ है
पुलिस की एक टीम शनिवार रात को गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हांसपुर चौक से रतिया पुल के बीच एक खेत में बने कमरों के पीछे पांच युवक बैठे हैं और घात लगाए हुए हैं। उनके पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी व घातक हथियार हैं और वह वह पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की साजिश रच रहे हैं। सूचना पाते ही पुलिस कमरों से 50 गज पहले गाड़ी को रोककर सभी मुलाजमान को साथ लेकर पैदल पैदल चलकर खेत में बने कमरों का घेरा डालकर दीवार की आड़ लेकर छुपकर देखा व सुना तो कमरों के पीछे बैठे लड़के आपस में बात कर रहे थे की नशे और खर्चे के लिए पैसे नहीं हैं, आज रात को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर किसी पेट्रोल पंप पर हथियारों से डकैती करते हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दे दी और पांचाें युवकों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपियाें ने अपनी पहचान बबलू निवासी गुरुनानक पुरा मोहल्ला गौरव उर्फ गोरु उर्फ बच्ची निवासी हांसपुर रोड, कर्ण उर्फ करणी निवासी गुरुनानक पुरा मोहल्ला, जतिन उर्फ जग्गा बीघड़ रोड व जशन निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला के रूप में दी। पुलिस ने उनसे .32 बोर की पिस्तौल व तीन कारतूस, एक 315 बोर की पिस्तौल, एक कापा, छूरी बरामद व बैटरी बरामद हुई।