फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के पांच फीसदी विद्यार्थी ले पाए 81 प्रतिशत से अधिक अंक, 28 फीसदी की 33 से कम

विज्ञापन
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 30 मार्च से परीक्षाएं शुरू होने वाली है। इससे पहले जिला शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षाएं ली थी। प्री बोर्ड परीक्षाओं में जिले के सरकारी स्कूलों के 10वीं के 72 फीसदी विद्यार्थी पास हो पाए हैं इसके अलावा बारहवीं कक्षा के 91 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा में कमजोर रहे विद्यार्थियों की शिक्षा विभाग अब अतिरिक्त कक्षाएं लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक खंड भट्टूकलां के 30, भूना के 22, फतेहाबाद के 31, जाखल के 30.98, रतिया के 33 और टोहाना के 24.98 फीसदी विद्यार्थी मुश्किल से 0 से 33 फीसदी ही अंक ले पाए हैं। फतेहाबाद खंड के 5.37, भूना के 7.78, फतेहाबाद के 4.79, जाखल 3.47, रतिया के 2.94 और टोहाना के 6.73 फीसदी विद्यार्थी ने ही 81 से 100 फीसदी परीक्षा परिणाम हासिल किया है। वहीं प्री बोर्ड परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के छात्रों का बारहवीं कक्षा का परिणाम बेहतर रहा है। 91 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 81 से 100 फीसदी परिणाम भट्टूकलां खंड के 12.74, भूना के 12.27, फतेहाबाद खंड के 7.64, जाखल खंड के 10.35, रतिया के 9.97 और टोहाना के 11.85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने हासिल किया है।
प्री बोर्ड परीक्षा में दसवीं का परिणाम की स्थिति
उपस्थित विद्यार्थी : 98.01 प्रतिशत
0 से 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 28 फीसदी
34 से 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 52 फीसदी
61 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 14.50 फीसदी
81 से 10 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 5.50 फीसदी
प्री बोर्ड परीक्षा में बारहवीं कक्षा का परिणाम
उपस्थित विद्यार्थी : 97.22 प्रतिशत
0 से 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 8.45 प्रतिशत
44 से 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 50.05 फीसदी
61 से 80 प्रतिशत अंक लेने वाले विद्यार्थी 30 फीसदी
81 से 100 प्रतिशत अंक लेने वाले विद्यार्थी 11.50 फीसदी
कमजोर विद्यार्थियों की लगाएगा शिक्षा विभाग अतिरिक्त कक्षाएं
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दसवीं में 28 फीसदी विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने 0 से 33 फीसदी अंक लिए हैं और बारहवीं में 8.45 फीसदी विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने 0 से 33 फीसदी अंक लिए हैं। खंड भट्टूकलां, जाखल और रतिया के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर कमजोर है।
विज्ञापन

कोट
विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचने के लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं ली गई थी। जिन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 0 से 33 फीसदी रहा है उन पर फोकस किया जा रहा है। इनकी अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही है।
विज्ञापन

-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें