फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना और रतिया में भी बनेगा पांच बेड का आईसीयू

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगी लिफ्ट। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टोहाना और रतिया में भी स्पेशल आईसीयू वार्ड बनाने का फैसला लिया है। टोहाना और रतिया के सरकारी अस्पतालों में पांच-पांच बेड का आईसीयू बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू बच्चों के लिए बनाने की मंजूरी दी है लेकिन फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग ने 5-5 बेड का आईसीयू रतिया और टोहाना में बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 10 बेड का आईसीयू पहले से ही बन रहा है इसलिए यहां बनाने की जगह रतिया और टोहाना में भी बनाया जा रहा है, यहां पर पहले आईसीयू की सुविधा नहीं है। आईसीयू बनाने का काम लोक निर्माण विभाग को दिया जाएगा। नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में पहली लहर के दौरान 6 बेड का आईसीयू बनाया गया था। इस आईसीयू को अब शिशुओं के लिए बनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के दौरान गंभीर बच्चों को इस आईसीयू में उपचार दिया जा सकेगा। संवाद
दिल्ली एयरपोर्ट पर रुकी हैं मशीनें
स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में तैयार हो रही 10 बेड की आईसीयू के लिए अमेरिका से मशीनें मंगवा रखी है। मशीनें दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक यहां नहीं पहुंच पाई है। कस्टम विभाग की क्लीयरेंस को लेकर ये मशीनें दिल्ली एयरपोर्ट पर रुकी हुई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल को 30 साल बाद लगी लिफ्ट
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 30 साल बाद लिफ्ट लग गई है। लोक निर्माण विभाग को लिफ्ट लगाने का काम दिया गया था। करीब चार माह से लिफ्ट लगाने का काम चल रहा था, जो कि करीब पूरा हो गया है। विभाग के इंजीनियरों ने मशीनें इंस्टॉल कर दी है हालांकि अभी तक नागरिक अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर नहीं की गई है। लिफ्ट पर करीब 20 लाख रुपये खर्च हुआ है। अहम बात यह है कि मरीजों को पहली और दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेगी। दूसरी मंजिल पर आईसीयू बनाया गया है। ऐसे में आईसीयू में गंभीर मरीजों को ले जाने में आसानी होगी।
कोट
कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। स्वास्थ्य सेवाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। रतिया और टोहाना में भी आईसीयू तैयार होगी।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें