फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसबीर की हत्या मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
पुलिस ने सिधानी निवासी जसबीर सिंह की हत्या करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के चुल्हड़ कलां निवासी बलविंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह व साधनवास निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। जाखल थाना पुलिस ने 13 सितंबर को गांव सिधानी के जसबीर सिंह की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया था। तब घायल जसबीर अस्पताल में उपचाराधीन था। बाद में उसकी मौत हो गई, जिसके चलते मामला हत्या में तब्दील हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच एक शादी में मामूली कहासुनी से झगड़ा शुरू हुआ था। उसी विवाद को लेकर 12 सितंबर को जाखल में रवि की दुकान पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत थी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक वे मामले के निपटारे के लिए गए थे ताकि बात आगे न बढ़े। मगर आरोपी पक्ष के लोग पहले से ही तैयारी करके आए थे कि उन्होंने उन पर हमला करना है। इसके चलते पंचायत में आरोपियों ने सिधानी निवासी जसबीर, उसके भाई जगदीश व गांव के ही एक युवक रामपाल को बुरी तरह पीटा। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए। बाद में तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अग्रोहा रेफर कर दिया गया। हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 19 सितंबर को जसबीर ने दम तोड़ दिया। मगर उससे पहले पुलिस जसबीर के बयान पर मारपीट का मामला दर्ज कर चुकी थी। उसी मामले में पुलिस ने हत्या की धारा 302 जोड़ दी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे।
कोट
जाखल थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इस बीच पांचों आरोपियों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें