रतिया के रैन बसेरा में आग पर काबू पाते कर्मचारी।
रतिया। रतिया के बुढ़लाडा रोड पर सामुदायिक केंद्र में बनाए गए रैन बसेरा में मंगलवार दोपहर को अचानक शॉर्टसर्किट के कारण आग लग गई। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होते-होतेबच गया। रैन बसेरा में नगर पालिका सचिव पंकज जून ने अपना अस्थायी निवास भी बनाया हुआ है।
इसके साथ ही कई बार रैन बसेरा में आम लोग भी रात रुक जाते हैं। मामले के मुताबिक मंगलवार दोपहर को रैन बसेरा में अचानक शाॅर्टसर्किट के कारण आग लग गई और अंदर से धुंआ उठने लगा। वही रैन बसेरा में सफाई का कार्य कर रहे एक सफाई कर्मचारियों ने जब धुंआ उठते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना नगर पालिका सचिव पंकज जून को दे दी। सूचना मिलते ही नगर पालिका सचिव पंकज जून व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और तुरंत रैन बसेरे की लाइट बंद कर दिया और अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पाया।