फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पशु आगे आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाईपास पर सोमवार रात बारिश के दौरान सड़क पर अचानक बेसहारा पशु आने के कारण बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय जितेंद्र कुमार निवासी शक्ति नगर फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर स्थित लकड़ी के आरे पर काम करता था। सोमवार रात को करीब 8 बजे अपने घर जा रहा था। बताया गया है कि मिनी बाईपास पर बारिश के दौरान गांधी विद्या मंदिर के पास अचानक बेसहारा पशु उसके सामने आ गया, जिससे उसके बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरा। यहां से गुजर रहे लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखकर डायल 112 पर फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें