फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर गाड़ी बेचने पर दो भाइयों पर मामला दर्ज

Thu, 14 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता राज कुमार ने बताया कि उसने 31 दिसंबर 2014 को चौधरी मोटर्स हिसार से हिंदूजा लेलेंड फाइनेंस के सहयोग से अशोका लेलेंड की गाड़ी ली थी।
विज्ञापन


जिसकी वह 7 किस्तें भी भर चुका है। गाड़ी के दस्तावेज हिसार में चौधरी मोटर्स के कार्यालय में है। इस बीच मई 2015 में उसके पड़ोस में रहने वाले प्रिंस ने उसके साथ सौदा किया, जिसके तहत उसकी गाड़ी को किराए पर वह चलाएगा और किराए की किस्त उसे देता रहेगा।

उन्होंने बताया कि गाड़ी को किराए पर चलाने के लिए देने के बाद वह दरियापुर में जमीन ठेके पर लेकर सब्जी की काश्त करने चला गया।

वह दीवाली पर घर आया और गाड़ी के बारे में पता किया तो प्रिंस ने उसे बताया कि उसकी गाड़ी चोरी हो गई है। चोरी की शिकायत पुलिस में देने के बारे में पूछा तो उससे कहा कि गाड़ी उसके नाम पर होने के कारण वह शिकायत नहीं दे सकता था।
विज्ञापन


जिसके बाद राज कुमार ने स्वयं गाड़ी चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी। कई दिनों तक गाड़ी के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर उसे प्रिंस पर शक हुआ।

उसके रिश्तेदार प्रिंस से गाड़ी के बारे में पूछताछ करने गए तो उसके भाई प्रेम ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और कहा कि उन्होंने उसकी गाड़ी को रोहतक के किसी व्यक्ति को बेच दिया है।

राजकुमार ने ये भी आरोप लगाया कि उक्त दोनों भाईयों ने उन्हें घर से धक्के मार कर बाहर निकाला व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उपरोक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें