उन लोगों ने इसकी शिकायत शहर थाने में दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अंजली कॉलोनी निवासी एनआरआई मनदीप सिंह ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य मुक्तसर में किसी धार्मिक कार्यक्रम में गए थे।
जहां से वह मंगलवार को अपने घर पर पहुंचे। घर पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने की चेन, ब्रेसलेट और अन्य जेवरात गायब थे।
जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मनदीप सिंह कनाडा में रहते हैं और 2 महीने पहले फतेहाबाद आए थे।