फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आखिरकार सात माह बाद टीबी मुक्त 35 ग्राम पंचायतों को सम्मानित करेगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 11 Nov 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय।
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग आखिरकार करीब सात माह बाद टीबी मुक्त घोषित हुई जिले की 35 ग्राम पंचायतों को मंगलवार को सम्मानित करने जा रहा है। सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से डीपीआरसी हॉल में कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि इन ग्राम पंचायतों को विश्व टीबी दिवस पर 24 मार्च को सम्मानित किया जाना था। लेकिन आचार संहिता लगने और फिर अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्राम पंचायतों को सम्मान ही नहीं दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की योजना के तहत टीबी मुक्त के लिए जिले की 42 पंचायतें नामांकित हुई थी। इन पंचायतों का रिकॉर्ड को जिला व राज्य स्तर की टीम ने जांचा था। जांच के बाद 35 पंचायतों का चयन हुआ था।

ये टीबी मुक्त ग्राम पंचायतें होनी है सम्मानित
मल्हड़
नखाटिया
मानकपुर
लठेरा
राजनवाली
नीकूवाना
भानीखेड़ा
सलेमपुरी
ब्राह्मणवाला प्लॉट
नथूवान
कानाखेड़ा
दिगोह
भूंदड़ा
सिंथला
कानी खेड़ी
रहन खेड़ी
भोड़िया खेड़ा
बिढ़ई खेड़ा
ठरवी
उदयपुर
पूर्ण माजरा
रेनवाली
चुहड़पुर
नथूवाल
सिंबलवाला
मुंदलिया
जापतेवाला
कमालवाला
ढाणी चानन
करनौली
हरिपुरा
अंकावाली
सुलीखेड़ा
गदली
बनावाली
-
जिले में ये रही है टीबी को लेकर पिछले वर्ष स्थिति
जिले में टीबी को लेकर हुई जांच -17084 मरीज
जांच में टीबी पॉजिटिव मिले - 2083
टीबी मरीजों का शुरू हुआ उपचार -2438
पुरुष मिले पॉजिटिव -1275 मरीज
महिलाएं मिलीं पॉजिटिव - 808 मरीज
0 से 14 साल के बच्चे मिले पॉजिटिव - 60 मरीज
-
तीन साल तक टीबी मुक्त रहने पर मिलेगी स्वर्ण रंग की प्रतिमा
टीबी मुक्त पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ महात्मा गांधी एक प्रतिमा प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत बने रहने पर पहले वर्ष कांस्य, लगातार दो वर्षो तक यह दर्जा रहने पर रजत और तीन वर्षो तक यह दर्जा बने रहने पर स्वर्ण रंग की मूर्ति प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त पंचायत पुरस्कार को ग्राम पंचायत के सदन में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

-टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को मंगलवार को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इससे पंचायतों को प्रोत्साहन मिलेगा। जो कि टीबी की रोकथाम में काफी कारगर होगा।
विज्ञापन

- डॉ. महेंद्र, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें