फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार नजदीक फिर भी लापरवाही, दमकल विभाग का इमरजेंसी नंबर दो दिन से बंद

विज्ञापन
दमकल कार्यालय में खड़ी गाड़ियां। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगजनी की घटना होने पर जिलेवासियों का सहारा दमकल विभाग का इमरजेंसी नंबर दो दिन से बंद पड़ा है। दिवाली नजदीक होने के बावजूद भी इतनी बड़ी लापरवाही है कि इमरजेंसी नंबर पर दो दिन से संपर्क ही नहीं हो पा रहा है। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने नंबर को ठीक करवाने का प्रयास ही नहीं किया है।
विज्ञापन

दमकल विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी को भेजकर ठीक करवाया जाएगा, अभी वे पटाखा स्टालों में व्यस्त हैं। आगजनी की घटना की सूचना देने के लिए इमरजेंसी नंबर 101 दमकल विभाग की तरफ से जारी हो रखा है। लेकिन नंबर मिलने पर संपर्क नहीं हो रहा है। कंप्यूटर इस नंबर को आउट ऑफ सर्विस बता रहा है। आग लगने की घटना होने पर सूचना देने के लिए इमरजेंसी नंबर के अलावा दमकल विभाग ने अतिरिक्त नंबर सार्वजनिक नहीं कर रखा है। इसके अलावा न ही विभाग के अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।
दिवाली त्योहार में घटनाएं होने का अंदेशा
दिवाली त्योहार के समय आगजनी की घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। इसके अलावा खेतों में पराली भी जलाई जाने लगी है। बाजार में भी भीड़ जुटने लगी है। आम आदमी आगजनी की घटना होने पर इमरजेंसी नंबर पर ही सूचना देता है।
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र में खुले पटाखों के गोदाम, नहीं किए गए शहर से बाहर
पटाखों की बिक्री को लेकर होलसेल गोदामों को प्रशासन ने इस बार फिर भट्टू रोड पर रिहायशी क्षेत्र में अनुमति दे रखी है। तीन साल पहले यहां पर गोदाम खोलने को लेकर विवाद उठा था लेकिन शहर से बाहर नहीं किए गए। पटाखा गोदामों के पास ही रिहायशी क्षेत्र के साथ-साथ कोचिंग सेंटर, अस्पताल चल रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
दमकल विभाग का इमरजेंसी नंबर दो दिन से बंद है। अभी पटाखा स्टाल को लेकर व्यस्त है। कार्यालय में जाकर कर्मचारी को भेजकर ठीक करवाया जाएगा।
- आत्माराम, फायर ऑफिसर, दमकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें