फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क तक फैले कबाड़ से हादसों का डर

Fri, 16 Oct 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित सर्व समाज सभा के सदस्य , स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
रतिया। सर्व समाज सभा रतिया की मासिक बैठक प्रधान सतपाल जिंदल की अध्यक्षता में शिरोमणि भगत बाबा नामदेव धर्मशाला में हुई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, सड़कों पर अवैध कब्जों और बिजली के खंभों पर लगे मीटरों व लटकती तारों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। सदस्यों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से इनका जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

सभा के महासचिव डॉ. नैब सिंह मंडेर ने कहा कि सभा जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रही है। शहरवासियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए संबंधित विभागों का ध्यान इन समस्याओं की ओर दिलाना जरूरी है। बैठक में सदस्यों ने चिंता जताई कि शहर में कई कबाड़ की दुकानों के बाहर सामान सड़क तक फैला रहता है।
दुकानों के सामने वाहनों की अनुचित पार्किंग और अन्य सामान रखे होने से यातायात बाधित होता है तथा राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। सदस्यों ने हाल ही में हुए एक बड़े हादसे में युवक की मौत का जिक्र करते हुए सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दशहरे के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने से सड़क पर फैला सामान और खड़े वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। प्रशासन दुकानदारों को निर्धारित सीमा में सामान रखने के निर्देश दे और अवैध कब्जे हटाकर यातायात सुचारु करवाए।
सभा ने मांग की कि खंभों पर लगे मीटरों को सुरक्षित बॉक्स में व्यवस्थित किया जाए। साथ ही नीचे लटकती और खुली तारों को तुरंत ठीक करवाया जाए। इस अवसर पर सभा सलाहकार अजमेर सिंह, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह नैन, बलविंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष शेर सिंह भुल्लर, हैप्पी सिंह सेठी, जगजीत सिंह ढिल्लों, राजपाल ग्रोवर, बिन्ना जिंदल, राजिंदर मोंगा सहित सभा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें