फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गौरव सुसाइड मामले में कार्रवाई न होने पर एसपी कार्यालय में रो पड़े पिता

Fri, 16 Oct 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में एसपी से मिलने के बाद जानकारी देते हुए परिजन संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। फाइनेंसरों से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले भीमां बस्ती की मस्जिद वाली गली निवासी गौरव (26) के मामले में एक माह बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज परिजनों ने शुक्रवार को एसपी निकिता खट्टर से मुलाकात कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

एसपी से मिलने के बाद लघु सचिवालय में गौरव के पिता तरुण मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो पड़े। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है और नामजद आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उन्हें धमकियां दे रहे हैं।
एसपी निकिता खट्टर ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच चल रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गौरव के पिता तरुण ने रोते हुए कहा कि फाइनेंसर उनके बेटे को लगातार धमकियां दे रहे थे। उनसे परेशान होकर ही गौरव ने आत्महत्या की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने से पहले गौरव ने अपने मोबाइल फोन में माता-पिता और बहन के नाम भावुक संदेश भी लिखा था। मोबाइल फोन में मिले संदेश के अनुसार वह फाइनेंसरों से परेशान था और उनकी किस्तें नहीं चुका पा रहा था।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने 16 सितंबर को गौरव ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मृतक के पिता तरुण के बयान पर हिसार निवासी शुभम और प्रदीप तथा नरवाना निवासी गौरव के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें