फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा फतेहाबाद, 7.1 डिग्री पहुंचा रात का तापमान

विज्ञापन
मौसम: दोहपर के समय कड़ी धूप के बीच निकलते वाहन। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। वातावरण में ठंडक बढ़ना शुरू हो गई है। शनिवार को दिन में जहां धूप खिली रही, वहीं शाम ढलते ही मौसम में ठंडक घुलना शुरू हो गई। पिछले एक सप्ताह से लगातार सर्दी का दौर बढ़ रहा है। शुक्रवार को फतेहाबाद का रात्रि तापमान 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 7.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो प्रदेश में दूसरा सबसे कम तापमान है। हिसार का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छा सकते हैं। राज्य में हल्की गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट और दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है।
भिवानी का अधिकतम तापमान सबसे कम
शनिवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर कड़ी धूप निकली रही और अधिकतम तापमान सामान्य रहा। फतेहाबाद में अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में तीसरा सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। भिवानी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और कैथल का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान महेंद्रगढ़ का 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न स्थानों का न्यूनतम तापमान
शहर तापमान (डिग्री में)
अंबाला 11.1
हिसार 6.3
करनाल 9.1
नारनौल 14.8
रोहतक 11.6
गुरुग्राम 11.6
भिवानी 9.9
सिरसा 8.8
फतेहाबाद 7.1
गुरुग्राम 14.9
जींद 9.1
कैथल 7.4
कुरुक्षेत्र 10.3
पंचकुला 10.1
सोनीपत 14.5
यमुनानगर 9.4
जिले में 18 जगह जली पराली, एक्यूआई 277
पराली जलाने के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। फतेहाबाद जिले में शनिवार को 18 स्थानों पर पराली जलाई गई। जिले में अब तक कुल 1350 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। कम पराली जलने और शनिवार को छुट्टी का दिन होने के कारण वाहन कम चलने से शनिवार को लंबे समय बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से कम रहा और 277 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें