फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: फर्जी पासपोर्ट की बरामदगी के लिए आतंकी हैंडलर रवि को पंजाब लेकर गई पुलिस

Tue, 12 Apr 2022 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद पुलिस जम्मू से मुख्य आरोपी रवि को सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उसे अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।
विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट मामला - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के जिले के गांव अहरवां के पते पर करण नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले जैश-ए-मोहम्मद संगठन के आतंकी हैंडलर रवि को पुलिस पंजाब लेकर गई है। वहां पुलिस रवि द्वारा बनवाए गए फर्जी पासपोर्ट को बरामद करेगी। विशेष टीम के साथ रवि को कड़ी सुरक्षा के बीच पंजाब भेजा गया है। गौरतलब है कि फतेहाबाद पुलिस जम्मू से मुख्य आरोपी रवि को सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उसे अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले आतंकी हैंडलर पंजाब के तरनतारन निवासी रवि को जम्मू पुलिस ने सोनीपत में गिरफ्तार किया था। जम्मू पुलिस ने उसके खिलाफ यूएल एक्ट अन लॉ फुल एक्टिविटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उस पर गैरकानूनी और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि रवि का पासपोर्ट भी फर्जी है, जो उसने फतेहाबाद के गांव अहरवां के पते पर हरमनप्रीत की मदद से बनवाया था। 
 
करण बनकर विदेश भागने की फिराक में था रवि
दरअसल, रवि को एनडीपीएस मामले में पंजाब की अदालत से दस साल की सजा मिली हुई है। इसी सजा को काटने से बचने के लिए रवि विदेश भागने की फिराक में था। पंजाब में उसकी मुलाकात हरमनप्रीत से हुई थी। इसी हरमनप्रीत के जरिये उसने अहरवां के पते पर करण नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।
विज्ञापन

 
फतेहाबाद जिले में मिल चुके हैं करीब 60 फर्जी पासपोर्ट
फतेहाबाद जिले में 2018 से लेकर अब तक करीब 60 फर्जी पासपोर्ट मिल चुके हैं। 57 फर्जी पासपोर्ट तो टोहाना में ही बने हैं। इस आरोप में पासपोर्ट विभाग से लेकर पुलिस के कई कर्मचारी भी गिरफ्तार हो चुके हैं।
 

फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मुख्य आरोपी रवि को जम्मू से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। रवि की निशानदेही पर फर्जी पासपोर्ट बरामद करने के लिए टीम पंजाब में भेजी गई है। -सुरेंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें