फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शिक्षिका के सहारे चल रहा है विवादित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय

Thu, 29 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां के किरढ़ान का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 छात्राओं की पिटाई के बाद चर्चा में आए किरढ़ान के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिक्षकों की कमी से भी जूझ रहा है। ऐसे में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का स्लोगन विद्यालय में बेमानी दिखाई पड़ रहा है। यहां पढ़ने वाली छात्राओं ने बताया कि हास्टल वार्डन का ठीक व्यवहार नहीं होने के साथ-साथ उन्हें विद्यालय में पढ़ाई की भी समस्या आ रही है। यहां विद्यालय में तीन शिक्षक, एक प्राचार्य व दो अनुदेशक के पद हैं, लेकिन यहां पर एक अध्यापिका लंबी छुट्टी पर चल रही हैं।

वहीं एक अन्य जो डेपुटेशन पर थी, उन्हें भी वापस भेज दिया गया है। अनुदेशक के पद भी खाली पड़े हैं।
इसके अलावा विद्यालय में स्थाई प्राचार्य नहीं होने से भी व्यवस्था की कमी से छात्राओं को जूझना पड़ रहा है। मौजूदा हालात की बात की जाए तो अब केवल मात्र यहां एक ही शिक्षक है। यहां विद्यालय की छठी, सातवीं और आठवीं तीन कक्षाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 73 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है। ऐसे में तीन कक्षाओं के अलग-अलग विषय केवल मात्र एक अध्यापिका के पढ़ाने की बात भी अभिभावकों व विद्यार्थियों को गले नही उतर रही है कि ऐसे में सभी विषयों की पढ़ाई कैसे की जा सकती है। इस बारें में विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश भाकर ने कहा कि स्टाफ की कमी है। इस बारे में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें