फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल ने अपने विभाग में भारी फेरबदल किया है। 23 पुलिस कर्मचारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। लंबे समय से बस स्टैंड चौकी के प्रभारी रहे कश्मीर सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को लगाया गया है।
जारी हुई सूची के अनुसार सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को बस स्टैंड चौकी इंचार्ज, ईएसआई कश्मीर सिंह को शहर थाना फतेहाबाद, ईएसआई दयानंद को पुलिस लाइन से अतिरिक्त एसएचओ टोहाना, एएसआई प्रहलाद सिंह को महमड़ा से भूना, एएसआई कृष्ण कुमार को ट्रैफिक स्टाफ रतिया से भूना, ईएएसआई सुरेश कुमार जाखल से भूना, ईएसआई सुरेश कुमार को पुलिस लाइन से शहर टोहाना, महिला कांस्टेबल शिखा देवी को महिला थाना से सीएडब्ल्यू सेल, ईएएसआई संतलाल को गनमैन से सीएडब्ल्यू सेल, ईएएसआई निहाल सिंह को गनमैन न्यायधीश ए.के. वर्मा से गनमैन न्यायधीश आर.एस.ढांडा, कांस्टेबल जसविंद्र सिंह गनमैन एएसजे महाबीर सिंह से गनमैन न्यायाधीश आर.एस.ढांडा, ईएचसी गुरमीत सिंह गनमैन एएसजे महाबीर सिंह से गनमैन अतिरिक्त सेशन जज, संदीप कुमार गनमैन एएसजे शालिनी नागपाल से गनमैन ए.के.वर्मा, कांस्टेबल राधेश्याम गनमैन एएसजे से गनमैन सेशन जज ए.के.वर्मा, कांस्टेबल अशोक कुमार ड्राइवर पीसीआर शहर थाना से ड्राइवर पीसीआर भट्टूकलां, ईएएसआई कुलदीप सिंह ड्राइवर भट्टूकलां से ड्राइवर पीसीआर सिटी फतेहाबाद, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह गार्ड सेशन हाउस से गार्ड डीसी निवास, कांस्टेबल दत्ताराम पुलिस लाइन से गार्ड सेशन हाउस, कांस्टेबल गुरसेवक सिंह पुलिस लाइन से गार्ड सेशन हाउस, ईएएसआई नरेश कुमार गार्ड डीसी निवासी से एस्कार्ट गार्ड पुलिस लाइन, कांस्टेबल विरेंद्र सिंह टोहाना से ड्राइवर टोहाना, ईएएसआई रघुबीर सिंह ड्राइवर टोहाना से ड्राइवर सीआईए स्टाफ, हेड कांस्टेबल दयाराम सिटी रतिया से टोहाना भेजा गया है।