फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर विभाग की टीम का निरीक्षण, हड़कंप

Sun, 24 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला, रतिया
विज्ञापन
स्वास्‍थ्य विभाग की टीम - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के करीब आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर निरीक्षण किया और दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालक में हड़कम्प की स्थिति रही। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर मेडिकल आफिसर दीपक शर्मा व महिला चिकित्सक सुनीता सोखी की अगुवाई में गठित टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों पर स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जांच की।
विज्ञापन


टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर रजिस्टरों के अलावा मशीनों का निरीक्षण किया। जिन मरीजों के पिछले कुछ समय में अल्ट्रासाउंड हुए हैं उनके पहचान पत्र व अल्ट्रासाउंड से संबंधित अन्य जानकारी ली। टीम ने सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जाकर यह सुनिश्चित किया कि  कोई भी संचालक कोई गैरकानूनी कार्य तो नहीं कर रहा। टीम ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट एसएमओ विजय जैन को दे दी।

क्या कहते हैं एसएमओ
एसएमओ विजय जैन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया गया। टीम की रिपोर्ट मिल गई है, जिसे उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें