फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाखी-नवरात्र पर मंदिर-गुरुद्वारों में गूंजे जयकारे

Thu, 14 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
वैश्‍ााख्‍ाी - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
वैशाखी के पर्व व सातवें नवरात्रे पर बुधवार को शहर में धार्मिक वातावरण गुंजायमान रहा। वैशाखी के मौके पर अमर ज्याति मंदिर, सतराम भारा मंदिर व रघुनाथ मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में वैशाखी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं, बुधवार को सप्तम माता कालरात्रि की आराधना की गई। वीरवार को अष्टमी पर कंजक पूजन का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


बुधवार को श्री अमर ज्योति मंदिर में हवन यज्ञ के साथ पूजा अर्चना की गई। पुजारी रामशरण शर्मा ने हवन यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डलवाई। यज्ञ में माता प्रकाश देवी ठक्कर, राजीव ठक्कर, मेहरचंद गिल्होत्रा, साहिब दयाल वधवा और यश बजाज ने भाग लिया। श्रीराधा कृष्ण मंदिर बस्ती भीमा में पूजा अर्चना करवाई।

डेरा सतराम भारा, प्राचीन दुर्गा मंदिर मढ़ी में कलाकारों ने अपने भजनों से भक्तों को रिझाया। डेरा सतराम भारा में मुनीष कुमार बाबा, महंत भीमसैन ठक्कर, बंसीलाल राही, रवि ग्रोवर, बालकृष्ण रतन व राजेंद्र बाबा ने भजन प्रस्तुत किए। रघुनाथ मंदिर में वीरवार सुबह दिव्य दर्शन एवं भव्य आरती कार्यक्रम होगा। इस मौके पर 108 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में तपोवन हरिद्वार से स्वामी दिव्यानंद जी विशेष रूप से भाग लेंगे। इसके बाद अष्टमी का कन्या पूजन व ब्रह्म भोज कार्यक्रम होगा। बुधवार को दुर्गा मंदिर में शाम को दुर्गा शप्तसती का पाठ किया गया। संध्या समय में नवरात्रों की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें