फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर डीसी से मिले किसान

विज्ञापन
फतेहाबाद में डीसी जगदीश शर्मा को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। सफेद मक्खी व पाला पडने से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने सहित अनेक मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का जिलास्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त से मिला और किसानों की विभिन्न समस्याओं से विस्तार से डीसी के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने किया। बैठक में डीसी ने किसानों को जिला स्तरीय समस्याओं का तुरंत समाधान करने को लेकर तुरंत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, वहीं प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अन्य मांगों को लेकर वे प्रदेश सरकार को पत्र लिखेेंगे।
विज्ञापन

किसान सभा के नेता विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि हाल ही में कोहरा जमने व पाला पड़ने से बर्बाद हुई सरसों, आलू व अन्य सभी सब्जियों व फसलों की स्पेशल गिरदावरी करके मुआवजा व बीमा क्लेम के साथ-साथ खाद व बीज, सेम ग्रस्त इलाका व जलभराव, मनरेगा व पेंशन, सरकारी अस्पतालों व सरकारी स्कूलों में सुविधाओं, आवारा पशुओं व जानवरों की समस्या का समाधान समेत तमाम मुद्दों को हल करने की मांग उपायुक्त के सामने रखी गई।
किसान सभा ने कहा कि खरीफ 2020 में नरमा व कपास फसल का सफेद मक्खी से हुए नुकसान का मुआवजा सरकार ने मंजूर कर रखा है। यह राशि तुरंत किसानों के खातों में डाली जाए। खरीफ 2022 में भारी बारिश व जलभराव से जिले के बड़े क्षेत्र में फसलें खासकर भट्टूकलां में 90 प्रतिशत से ज्यादा फसलें नष्ट हो गई थी। प्रभावित कृषि क्षेत्र में बोई गई सभी फसलों का मुआवजा व बीमा क्लेम तुरंत जारी किया जाए। हाल ही में पाला पड़ने से सरसों, आलू व अन्य सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके तुरंत स्पेशल गिरदावरी करते हुए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाए। आने वाले खरीफ की फसल की बिजाई के लिए डीएपी यूरिया खाद और नरमा कपास समेत सभी फसलों के गारंटीशुदा बीज सहकारी समितियों में उपलब्ध करवाए जाएं और यह व्यवस्था अप्रैल में बिजाई शुरू होने से पहले मार्च में ही की जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मा. हनुमान, रिछपाल भादू, सुभाष चन्द्र, कुलदीप सिंह, निहाल सिंह, रोहताश डूडी, सतबीर जाखड़, पृथ्वी सिंह, रामकरण, मनीराम, कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, बबलू, अजय, गोवर्धन सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें