रतिया। गांव बाड़ा से 30 जनवरी को लापता हुई 27 वर्षीय युवती की तलाश को लेकर अब पुलिस प्रशासन साइबर सेल की मदद लेगा।
पुलिस ने इस मामले में गांव अहरवां के करीब 16 लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया हुआ है। हालांकि, अभी तक लापता युवती का सुराग नहीं लगा है। पुलिस की कई टीमें युवती की तलाश कर रही है। अब पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल की लोकशन को ट्रेस करेगी ताकि पता चल सके कि उक्त लोगों के साथ और कौन-कौन लोग हैं, इस दौरान वे कहां-कहां गए। किन-किन लोगों से संपर्क किया। डीएसपी चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही सुराग लगा लिया जाएगा।