फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार दिन के बाद खुला ई-दिशा केंद्र, फर्द निकलवाने वालों की रही भीड़

Tue, 05 Nov 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में बने रजिस्ट्री कार्यालय में फर्द नि​कलवाते लोग।
विज्ञापन
फतेहाबाद। दीपावली की छुट्टियों के चलते पिछले चार दिनों से ई-दिशा केंद्र बंद रहे। इसके कारण रजिस्ट्री सहित विभिन्न कार्य बाधित रहे। सोमवार को ई-दिशा केंद्र में इन सभी कामों को करवाने वाले लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

ई-दिशा केंद्र में वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, इंतकाल, फर्द, सीएम विंडो सहित काफी काम पिछले चार दिनों से बंद पड़े थे। वाहन पंजीकरण व ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आम दिनों में 100 से अधिक लोग काम करवाने आते हैं। सोमवार को इन कामों को लेकर आने वालों लोगों की संख्या ज्यादा रही। जिस कारण काम करवाने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि सोमवार को फतेहाबाद ई-दिशा केंद्र में मात्र 16 रजिस्ट्री ही हुई, लेकिन फर्द निकलवाने के लिए 250 से अधिक लोग ई-दिशा केंद्र में पहुंचे। सुबह नौ बजे ही काम करवाने के लिए लोग ई-दिशा केंद्र में पहुंचने लगे।
विज्ञापन


काफी देर तक करना पड़ा इंतजार
फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में काम करवाने आए लविश, राजेंद्र, जसकरण आदि ने बताया कि वे ई-दिशा केंद्र में फर्द निकलवाने संबंधित काम के लिए आए थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण काफी इंतजार करना पड़ा। पिछले चार दिनों से हमारा काम रुका हुआ था। हमें इन कागजों की काफी जरूरत थी।

टाइपिस्ट की दुकानों पर रही भीड़
फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र के साथ लघु सचिवालय में बने टाइपिस्ट की दुकानों पर भी काम करवाने वालों की भीड़ रही। ज्यादातर लोग एफिडेवट, जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि बनवाते दिखे। काफी दिनों से छुट्टियां होने के कारण ये काम बंद पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें