फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम के जयकारों और जलाभिषेक के साथ खुले शिवालय

Mon, 01 Aug 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
जलाभिषेक के साथ खुले शिवालय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

सावन माह में शिवरात्रि का पर्व आज जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। फतेहाबाद के मंदिरों को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया है। दुर्गा मंदिर में लाइट सज्जा और जाट धर्मशाला में गुवाहाटी से आए शिव भक्तों ने पांच दिन से विशाल भंडारा लगाया हुआ है, जहां दिनरात भोले का प्रसाद बंट रहा है। शहर के मंदिरों में सोमवार अलसुबह रुद्राभिषेक शुरू हो चुका है।  पुरोहितों के अनुसार सोमवार को प्रदोष और शिवरात्रि एक साथ आने से इसका महत्व और बढ़ जाता है।
फतेहाबाद के श्याम मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, रघुनाथ मंदिर, शिवालय मंदिर, देवी मंदिर और गीता मंदिर में रविवार आधी रात से जलाभिषेक शुरू हो गया। श्याम मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा के अनुसार जलाभिषेक सोमवार सुबह सवा 4 बजे से शुरू हो गया। इस बार सावन के दूसरे सोमवार को प्रदोष और शिवरात्रि का अद्भुत संयोग बना है।
विज्ञापन

यह योग लगभग डेढ़ सौ साल बाद आया है। इस योग में भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है। आज के दिन भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से पूरे जीवन भर इसका फल देखने को मिलेगा। पंडित राजेश शर्मा के अनुसार नीलकंठ महादेव पर दूध चढ़ाने से महादेव को शांति मिलती है। इसके अनुसार दूध-दही शहद, गंगाजल व गुड़ का पंचामृत और बेलपत्र भी भगवान शिव को प्रिय हैं। जाट धर्मशाला में पिछले पांच दिनों से गुवाहाटी से आए शिवभक्तों ने कांवड़ियों के लिए भंडारा चला रखा है जो आज संपन्न हो जाएगा। साथ ही शहर के प्रसिद्ध मनकामेश्वर मंदिर में भी शिवरात्रि के उपलक्ष्य में ओम नाम का जाप किया गया।
विज्ञापन


प्रशासन ने भी की पूरी तैयारियां, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
शिवरात्रि के मद्देनजर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं। इस बार शिवरात्रि की एक रात पहले से ही मंदिरों के आसपास पुलिस सुरक्षा मुस्तैद थी। पीसीआर के अलावा बाइक राइडरों को भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। इतना ही नहीं, पुलिस सादी वर्दी में भी मंदिरों के आसपास मौजूद है, ताकि मंदिरों के अंदर कोई उत्पात करता दिखा तो उसे तुरंत धर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें