फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी सप्लाई पर भड़के ढाणी गोपाल के ग्रामीण

Sat, 30 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भूना
विज्ञापन
गांव ढाणी गोपाल में जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी जलघर टैंक में सीधी हो रही पानी की सप्लाई व कच्चे खाल का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव ढाणी गोपाल के जलघर में दूषित पानी की सप्लाई होने से ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जलघर की डिग्गी में दूषित हो रही पानी की सप्लाई का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को समाधान का भरोसा देकर शांत करवाया। ढाणी गोपाल निवासी रामभगत ढाका, मनफूल सिंह, कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, विरेंद्र सिंह, रमेश कुमार आदि ने बताया कि जलघर ढाणी गोपाल में नहर से सीधी सप्लाई कच्चे खाल के द्वारा हो रही है। इस खाल पर पशुओं का जमघट रहता है। वहीं पानी गांव में सप्लाई होता है, जिससे बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को जलघर पर विभाग की लापरवाही के खिलाफ हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी ओमप्रकाश कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचे।  उन्होंने ढाणी गोपाल के लोगों को बताया कि नहर से जलघर तक पक्का नाला बनवाने को लेकर सरकार के पास एस्टिमेट बनाकर भेजा हुआ है। शीघ्र ही उसे मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद दूषित पानी जल टैंक में आने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें