फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होने से पहले निकली अतिक्रमण हटाओ अभियान की हवा

Tue, 24 Jan 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
थाना रोड़, जहां पर चार पहिया वाहनों के जाने पर प्रतिबंध है लेकिन फिर धड़ल्ले से गाडिय़ां घूमती हैं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
20 जनवरी के बाद अवैध अतिक्रमण हटाने के अल्टीमेटम पर खुद नगर परिषद ही पीछे हटती दिखाई दे रही है। कल तक जो अधिकारी 20 जनवरी के बाद शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने की बात कर रहे थे, वो अब नोटिस देने पर आ गए हैं। नप अधिकारियों के अनुसार विभाग ने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया है, और नोटिस देना उसी रणनीतिक बदलाव का हिस्सा है। हालांकि सूत्रों की मानें तो बाजार में जोरदार अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के पक्ष में नगर परिषद के ज्यादातर पार्षद ही नहीं हैं। माना जा रहा है कि बाजार के दुकानदारों की नाराजगी से बचने के लिए ही नगर परिषद ने रणनीति में बदलाव किया है।
विज्ञापन



पहले फोटो और वीडियोग्राफी, फिर नोटिस और फिर जुर्माना
नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो नगर परिषद प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए रणनीति में बदलाव किया है। इसके तहत नगर परिषद की एक विशेष टीम बाजारों का दौरा करेगी और अवैध अतिक्रमण वाले दुकानों की पहले फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी और इसके बाद दुकानों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस प्रक्रिया के बाद दुकानदारों से जुर्माना वसूला जाएगा। सामान उठाने या किसी अन्य कार्यवाही के बारे में अभी अधिकारियों की ओर से कोई बात सामने नहीं आ रही है। वर्ना इससे पहले नगर परिषद की ओर से अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान में यही कार्यवाही सबसे पहले होती थी।


ये बाजार और इलाके हैं सबसे ज्यादा प्रभावित
शहर की हंस मार्केट, थाना रोड़, भीवांबस्ती रोड़, जवाहर चौक आदि शहर के मुख्य बाजार हैं और अवैध अतिक्रमण की समस्या भी सबसे ज्यादा इन्हीं इलाकों में हैं। यहां पर कई दुकानें तो ऐसी हैं जिन्होंने अपनी दुकान से बाहर चार-चार फुट से भी ज्यादा जगह घेरी हुई है। थाना रोड़ का तो हालात ये है कि यहां पर फुटपाथ तो नजर ही नहीं आती जबकि बाजार के दोनों तरफ फुटपाथ है। हालांकि शहर का व्यापार मंडल पहले ही अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए नगर परिषद के अभियान का खुला समर्थन कर चुका है। लेकिन बावजूद इसके नप अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाने की बजाए नरम रवैया अपना लिया है।
विज्ञापन



अवैध अतिक्रमण के चलते बाजारों में रहती है ट्रैफिक जाम की समस्या
शहर के सभी मुख्य बाजार, चाहे वो हंस मार्केट हो, या फिर थाना रोड़, सभी ट्रैफिक की समस्या से परेशान हैं। खुद नगर परिषद ने थाना रोड़ के ट्रैफिक को कम करने के लिए पुराने सदर थाने की जगह पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई है लेकिन अभी तक ठेका ना देने के चलते इस पार्किंग का अभी व्यापक इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। यहां पर खड़ी अधिकतर गाड़ियां आसपास के निवासियों की हैं जो इसके शुभारंभ से ही यहां खड़ी रहती हैं।


बाजार की सुंदरता और इसे ट्रैफिक फ्री बनाना हमारी प्राथमिकता
इस बारे में बात करने पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग का कहना है कि बाजार की सुंदरता और इसे ट्रैफिक फ्री बनाना हमारी प्राथमिकता है। दुकानों से विवाद नहीं करना चाहते, इसलिए पहले उनके अतिक्रमण की फोटो और वीडियोग्राफी करवाएंगे ताकि बाद में कोई विवाद ना हो। फिर पहले जुर्माने और बाद में आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें