फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुई क्लर्क की लिखित परीक्षा

Sun, 20 Nov 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा क्लर्क पद के लिए ली गई लिखित परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई । इस परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। खुद डीसी एनके सोलंकी एवं एसपी ओपी नरवाल लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन


आयोग द्वारा 27 नवंबर, 4 और 11 दिसंबर को लिपिक पद हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन भी कराया जाएगा। एसडीएम सतवीर सिंह जांगु, डीआरओ बृजेंद्र भारद्वाज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकल रहित कराने हेतु परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितताओं की आशंकाओं को समाप्त करने हेतु परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई।


17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
फतेहाबाद में 17 परीक्षा केंद्रों पर हजारों परीक्षार्थी  परीक्षा दी। रविवार को फतेहाबाद में एम एम कालेज ऑफ एजुकेशन  फतेहाबाद, मनोहर  ममोरियल पॉलिटेक्निक कालेज, मनोहर मेमोरियल पीजी कालेज,  महाराजा अग्रसेन  ब्लाक स्कूल( ब्लॉक ए), महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल  सिरसा रोड फतेहाबाद (ब्लॉक बी), महिला राजकीय भोड़िया खेड़ा (ब्लॉक-ए), महिला राजकीय भोड़िया खेड़ा (ब्लॉक बी), क्रीसेंट एजुकेशन भोड़िया खेड़ा, अपेक्स पब्लिक स्कूल सतीश कालोनी, सेठ बद्री प्रसाद डीएवी स्कूल बीघड़ रोड फतेहाबाद, एमएसडी स्प्रिंग वेल्स पब्लिक स्कूल बीघड रोड फतेहाबाद, पॉनियर कॉन्वेंट स्कूल बीघड रोड फतेहाबाद, बाल वाटिका पब्लिक स्कूल हिसार रोड फतेहाबाद और डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल हिसार रोड फतेहाबाद में परीक्षा केंद्र  बनाएं गए हैं।   
विज्ञापन



परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में रविवार को परीक्षार्थी को सिर्फ अपना एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र ही ले जा सके। इस मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने परीक्षार्थियों के पैन, पेंसिल, पर्स, कड़ा, मोबाइल और चेन आदि भी उतरवा ली गई। जिसके चलते परीक्षार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते कई जगह परीक्षार्थियों की सुरक्षाकर्मियों से बहस भी हुई जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने नियमों का हवाला दिया। परीक्षा व्यवस्था को लेकर सेंटर के अंदर जैमर, सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, बायोमीट्रिक व्यवस्था की गई थी ।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें