फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: बीडी का बंडल न देने पर दुकानदार के घर पर बरसाई ईंटें, भूना में पुलिस के सामने हुई गुंडागर्दी

Mon, 12 Dec 2022 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

दुकानदार ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पुलिस से सहायता भी मांगी। दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मगर पुलिस की मौजूदगी में भी युवक धड़ाधड़ घर पर ईंट बरसाते रहे।
विज्ञापन
वीडियो में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के भूना कस्बे के चंदन नगर में रविवार देर रात युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। बीड़ी का बंडल न देने पर युवकों ने दुकानदार के घर पर ईंटें बरसाई वहीं चाकुओं से हमला भी किया। चाकू लगने से दुकानदार का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे भूना सीएचसी में ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। करीब दस लोगों को चोटें लगने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि दुकानदार ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पुलिस से सहायता भी मांगी। दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मगर पुलिस की मौजूदगी में भी युवक धड़ाधड़ घर पर ईंट बरसाते रहे। पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की बजाय मूकदर्शक बने रहे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटनाक्रम के बाद से दुकानदार के आसपास के लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें