फतेहाबाद। जिले के गांव नाढोड़ी निवासी किसान दीपचंद की खेत में सरसों निकालते समय थ्रेसर में हाथ आने से तीन अंगुलियां कट गईं तथा हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल किसान को भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे फतेहाबाद रेफर कर दिया गया।
घायल किसान के बेटे विष्णु ने बताया कि उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं तथा खेत में सरसों की फसल निकाल रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ थ्रेसर में आ गया, जिसके कारण उनकी तीन अंगुली कट गई तथा हाथ में भी फ्रैक्चर हो गया। घायल किसान का इलाज अब फतेहाबाद शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है।