फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों ने मंडी गेट के सामने जताया रोष

Thu, 01 Oct 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ताला लगाकर प्रदर्शन करते किसान
विज्ञापन
टोहाना। धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान आक्रोशित हो गए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता लाभ सिंह के नेतृत्व में किसानों ने वीरवार को अतिरिक्त अनाज मंडी के मुख्य द्वार पर ताला जड़ विरोध जताया। किसानों ने चेतावनी दी कि खरीद शुरू होने तक गेट नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग मौके पर पहुंचे और हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी के मैनेजर संजय हुड्डा को बुलाकर किसानों से बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने ताला खोल दिया। किसान नेता लाभ सिंह और रमेश डांगरा ने कहा कि अधिकारियों ने दोपहर बाद खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया था लेकिन समय पर कोई खरीद एजेंसी नहीं पहुंची।
उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद में देरी से किसानों को परेशानी हो रही है और उन्हें निजी व्यापारियों को कम दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि मौके पर एजेंसी मैनेजर को बुलाकर खरीद प्रक्रिया शुरू करवा दी गई।
विज्ञापन

एजेंसी मैनेजर संजय हुड्डा ने बताया कि मंडी में पहुंची अधिकांश धान में नमी 20 प्रतिशत से अधिक पाई गई जो निर्धारित मानक से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि मानकों पर खरी उतरने वाली धान की खरीद शुरू कर दी गई है। किसानों से फसल सुखाकर मंडी में लाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें