फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओलावृष्टि और बरसात से प्रभावित किसान 15 मार्च तक करवाएं पंजीकरण

Sat, 09 Mar 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल दोबारा से खोला गया है। किसान ओलावृष्टि और बेमौसमी बरसात से फसलों के हुए नुकसान की सूचना क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 15 मार्च तक दर्ज करवाएं।
विज्ञापन


उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि ओलावृष्टि और बेमौसमी बरसात से जिलाभर के कई गांवों में फसल खराबे की सूचना प्राप्त हुई है। अब मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल खुलने से प्रभावित किसान अपना पंजीकरण कर क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल खराबे की सूचना दर्ज कर सकते हैं। ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे की सूचना दर्ज करने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने किसान मेरी फसल-मेरा ब्योरा के पंजीकरण के माध्यम से ही ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकता है। इसलिए सभी किसान समय रहते अपने फसल का पंजीकरण इस पोर्टल पर करवा लें। सरकार ने किसानों के हितों को देखते हुए मेरी फसल-मेरा ब्योरा मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की है। एप्लीकेशन के द्वारा किसान घर बैठे स्वयं अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें